मिर्जापुर, जनवरी 8 -- लालगंज। बाणसागर परियोजना की मेजा-जरगो मुख्य नहर अब पूरी क्षमता से संचालित की जा रही है, जिससे गेहूं की सिंचाई के लिए किसानों को पानी की दिक्कत नहीं होगी। नहर की निगरानी के लिए बाणसागर की टीमें लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं, ताकि टूट-फूट या क्षतिग्रस्त हिस्से की तुरंत मरम्मत कराई जा सके। वहीं, बाणसागर परियोजना के मुख्य इंजीनियर विजय श्रीवास्तव ने बुधवार को नहर का दौरा किया। उन्होंने नहर के संचालन का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय कर्मचारियों को चेतावनी दी कि पानी के प्रवाह में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। नहर की सभी शाखा की नियमित जांच की जाए। नहर में पर्याप्त पानी आने से क्षेत्र के किसानों को फसल की सिंचाई करने में काफी सुविधा मिल गई। बसको गांव के रामू मिश्रा ने बताया कि लंबे समय से चली आ रही पानी की कमी अब दू...