जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- चांडिल के चर्चित निखार सबलोक हत्याकांड की जांच में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी अशोक सिंह उर्फ राघव के सोनारी स्थित आवास के अलावा उससे जुड़े एक न्यूज चैनल के कार्यालय में करीब चार घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, इस तलाशी के दौरान पुलिस के हाथ कोई बड़ी जब्ती नहीं लगी। बताया जाता है कि पुलिस टीम दोपहर 1.34 बजे सोनारी स्थित न्यूज चैनल के कार्यालय पहुंची। करीब एक घंटे 36 मिनट तक वहां तलाशी अभियान चलाने के बाद 3.10 बजे कार्यालय से निकली। इसके बाद टीम अशोक सिंह उर्फ राघव के आवास पहुंची, जहां भी तलाशी ली गई। पुलिस ने आवास के विभिन्न स्थानों की जांच की। जांच अभियान में सोनारी थाना प्रभारी संजय सुमन, बिष्टूपुर थाना प्रभारी निरंजन कुमार और चांडिल थाना प्रभारी संतन तिव...