मुख्य आरोपी को भवानीपुर पुलिस लेगी रिमांड पर, होगी पूछताछ
पूर्णिया, अप्रैल 17 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। जिले के चर्चित भवानीपुर थानाकांड संख्या 83/26 के मुख्य आरोपी मनोज जायसवाल एवं नूर मोहम्मद आलम को भवानीपुर पुलिस जल्द रिमांड पर लेगी। भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि मानव तस्करी से संबंधित इस सनसनीखेज मामले के आरोपी गुंडा चौक निवासी मनोज जायसवाल और भंगड़ा नीवासी नूर मोहम्मद आलम को रिमांड पर लेने की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। गौरतलब हो कि भवानीपुर थाना क्षेत्र के भंगड़ा से गायब एक लड़की को 13 महीने बाद गुंडा चौक स्थित मनोज जायसवाल के घर से बरामद किया गया था। यह भी पढ़ें- घनश्यामपुर से अपहृत लड़की बरामद गायब लड़की के कथित प्रेमी नूर मोहम्मद आलम पुलिस की दबिश पर 15 तरीख को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। बताया जाता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.