मुख्य आरोपी की तलाश हुई तेज करीबियों समेत एक दर्जन हिरासत में
सीतामढ़ी, सितम्बर 15 -- डुमरा। बैद्यनाथ महतो की हत्या के मामले में फरार नामजद आरोपियों मो. एजाज (मो. एजाजुल) और त्रिभुवन कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। दोनों आरोपियों तक पहुंचने के लिए उनके संपर्क में रहने वाले लोगों और करीबियों से पूछताछ की जा रही है। इसी क्रम में करीब एक दर्जन महिला-पुरुषों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों से दोनों नामजद आरोपियों के साथ उनके संबंध, संभावित ठिकानों और घटना के बाद उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ से फरार आरोपियों के ठिकानों के संबंध में सुराग मिल सकता है।
विशेष टीमों का गठन विशेष टीमों का गठन, लगातार छापेमारी : फरार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अलग-अलग विशेष टीमों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.