सीतामढ़ी, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर। पंकज मार्केट इलाके में रितेश कुमार की हत्या में नामजद आरोपित चुन्नू कुमार ने आखिरकार अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपित मूल रूप से सीतामढ़ी जिले के महिंद्रवारा थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस अब चुन्नू को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है, ताकि हत्या में शामिल अन्य आरोपितों का पता चल सके। बताया गया कि जैसे ही आरोपित के सरेंडर की खबर फैली, मृतक रितेश की पत्नी और मोहल्ले की बड़ी संख्या में महिलाएं नगर थाने पर पहुंच गईं। इस दौरान थाने पर माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। मृतक की पत्नी और बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। नगर थानेदार ने कड़ी मशक्कत के बाद आक्रोशित महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया। दो मार्च को पंकज मार्केट...