गोपालगंज, अप्रैल 21 -- कुचायकोट, एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के सासामूसा के चंदन कुमार हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपित मनु कुमार का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। कुचायकोट थाने में उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में चार अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज हैं। जिनमें मारपीट, धमकी और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मामले शामिल हैं। मनु कुमार पहले से ही संदिग्ध प्रवृत्ति का व्यक्ति रहा है और स्थानीय स्तर पर उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जाती रही थी। चंदन हत्याकांड में गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसके पुराने मामलों की भी फाइलें खंगाल रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह किसी संगठित आपराधिक गिरोह से जुड़ा हुआ है या नहीं। यह भी पढ़ें- डबल मर्डर केस में आरोपी क...