उन्नाव, मई 3 -- परियर। विकास खंड सिकंदरपुर सरोसी के ग्राम परियर में चौकी हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य रागनी अवस्थी के बेटे शिवाय, पिंकी, कोमल कश्यप, संजय मिश्र, अक्षरा अवस्थी, राधे शुक्ला, टिंकू, कार्तिकेय सविता, करन, शिवकुमारी सहित करीब 20 लोगों को पागल कुत्ते ने रविवार को काट कर घायल कर दिया। कई बच्चों को ज्यादा जख्म हो गए थे। जिससे उन्होंने स्थानीय निजी अस्पताल में इलाज कराया। पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि सोमवार को सरकारी अस्पताल जाकर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाएंगे। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने इस कुत्ते को लाठी से दौड़ा कर पीट पीट कर मार डाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.