मुख्य आरक्षी रोहित शर्मा की हार्ट अटैक से हुई थी मौत
बुलंदशहर, अगस्त 19 -- रिजर्व पुलिस लाइन में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले बागपत के 36 वर्षीय मुख्य आरक्षी रोहित शर्मा की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो गई है। चिकित्सकों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक पाया गया है। सीओ सिटी प्रखर पाण्डेय ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्य आरक्षी की जान दिल का दौरा पड़ने से गई है। गौरतलब है कि मूलरूप से बागपत जनपद के थाना छपरौली अंतर्गत गांव कुरडी नागल निवासी रोहित शर्मा वर्ष 2011 बैच के पुलिसकर्मी थे और करीब पांच साल पहले बिजनौर से ट्रांसफर होकर बुलंदशहर आए थे। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। साथी पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.