गुड़गांव, फरवरी 19 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा की तरफ से इंफ्रा दो के मुख्य अभियंता आरएस जांगड़ा को आवंटित कार्यों में लगातार कटौती की जा रही है। बुधवार देर शाम को एक नया आदेश पारित करके मुख्य अभियंता से बरसाती नालों के निर्माण और रखरखाव के कार्यों को वापस ले लिया। उनके पास अब सिर्फ पानी की जिम्मेदारी रह गई है। मीणा के आदेश के मुताबिक बरसाती नालों के रखरखाव और निर्माण की जिम्मेदारी इंफ्रा-एक के मुख्य अभियंता हेमंत यादव को सौंपी गई है। इससे पहले मुख्य अभियंता आरएस जांगड़ा से सीवर के कार्यों को वापस लिया था। दिसंबर माह में पद्भरण करने के बाद मीणा ने चौथी बार अधिकारियों को आवंटित कार्यों में फेरबदल किया है। मीणा ने मुख्य अभियंता बदलने के साथ बरसाती पानी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.