मिर्जापुर, फरवरी 17 -- लालगंज। बाणसागर परियोजना के तहत संचालित नहर प्रणाली का सोमवार को मुख्य अभियंता बाणसागर विजय कुमार ने रजाई गांव पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन सड़क, भूमि सीमांकन और नहर संचालन की स्थिति का जायजा लिया। करीब दो दशक बाद क्षेत्र के जरगो बांध के पानी से लबालब भर जाने पर उन्होंने संतोष जताया। कहा इससे अब जमालपुर इलाके के किसानों को भी सिंचाई के लिए पानी की कमी नहीं होगी। मुख्य अभियंता ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए अब निरंतर और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने नहर संचालकों से जलस्तर, पानी के वितरण और पेट्रोलिंग व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। स्पष्ट निर्देश दिए कि जल प्रवाह में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए और किसानों तक पानी पहुंचाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ...