मिर्जापुर, मई 21 -- मिर्जापुर। चुनार गंगा घाट पर बने पक्का पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने के लिए खोले गए फाइनेंशियल बिड की शिकायतों के निस्तारण के लिए बुधवार को मुख्य अभियंता के समक्ष दोनों ठेकेदारों ने अपने-अपने साक्ष्य प्रस्तुत किए। उन्होंने साक्ष्यों को जमा करा लिया। दोनों ठेकेदारों के साक्ष्य का परीक्षण कर शुक्रवार तक मामले का निस्तारण कर सकते हैं। उनकी रिपोर्ट के बाद फाइनेंशियल बिड को स्वीकृति दे दी जाएगी। चुनार पक्का पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने के लिए शासन ने 90 लाख रुपये स्वीकृत किए जाने के बावजूद रोड़ा अटका हुआ है। लोक निर्माण विभाग के सीडी-2 के अधिशासी अभियंता जनार्दन सिंह यादव ने बीते 15 मई को टेंडर कराया था। टेंडर का टेक्निकल और ‌फाइनेंशियल बिड खोल दिया गया। फाइनेंशियल बिड को लेकर एक ठेकेदार ने शासन में शिकायत कर दी। शासन से सोमवार ...