बस्ती, मार्च 26 -- बस्ती। मुख्य अभियंता विजय कुमार गुप्ता व अधिशाषी अभियंता सुधांशु श्रीवास्तव ने सल्टौआ कस्बे में विजली बिल राहत योजना के तहत चल रहे विद्युत कैंप का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सल्टौआ गांव सहित आसपास के दर्जनों घरों में लगे उपभोक्ताओं के कनेक्शन का निरीक्षण कर स्मार्ट मीटर को देखा। उन्होंने स्मार्ट मीटर लगने के बावजूद वाइपास कर विजली चोरी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश एसडीओ और जेई को दिया।मुख्य अभियंता ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर लग गया है और बकाए के चलते उनका विजली डिसकनेक्ट हो गया है। उनका बकाया तत्काल जमा कराया जाय। उन्होंने जेई को निर्देशित किया कि विद्युत राहत योजना में जिन उपभोक्ता ने पंजीकरण कराया है और विल नहीं जमा कर रहे है। उन उपभोक्ताओं को सूचित कर बकाया जमा कराएं नहीं त...