मुख्य अभियंता ने उपकेंद्रों का किया निरीक्षण, लोड क्षमता की ली जानकारी
गंगापार, जुलाई 8 -- ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को सुचारु एवं विश्वसनीय बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्य अभियंता (ग्रामीण) अशोक कुमार ने बुधवार को फाफामऊ विद्युत उपखंड के अंतर्गत संचालित कौड़िहार, नवाबगंज तथा फतेहपुर कायस्थान विद्युत उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्रों की व्यवस्थाओं, ट्रांसफॉर्मरों की कार्यक्षमता तथा विभिन्न फीडरों पर पड़ रहे विद्युत भार का गहन परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता, ओवरलोडिंग की स्थिति, रखरखाव कार्यों तथा बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र में हो रही विद्युत कटौती, ट्रिपिंग की घटनाओं एवं उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों की जानकारी भी प्राप्त की। साथ ही विद्युत तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.