मुजफ्फर नगर, मई 27 -- मुजफ्फरनगर। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के मेरठ मंडल उपाध्यक्ष साजिद अल्वी और जिला सचिव शिराजूदीन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के मुख्य अभियंता के कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। वहीं नारेबाजी करते हुए मुख्य अभियंता का घेराव किया है। उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर चीफ विनोद कुमार को ज्ञापन दिया है। किसानों की करीब 45 मिनट चीफ के साथ वार्ता हुई है। किसानों ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा हाशमपुर और रामराज के किसानों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए है। उन्हें तत्काल प्रभाव से खत्म किया जाए। कुछ स्मार्ट मीटर के बिल गलत आ रहे है। यह भी पढ़ें- ​जनसमस्याओं को लेकर भाकियू (टिकैत) किसानों ने किया प्रदर्शन, --एसडीएम को सौंपा ज्ञापन उन्हें सहीं कराने के लिए कैम्प लगाए जाए। लगभग 15 दिन पहले आंधी तूफान से बिज...