वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को वाराणसी जोन प्रथम और द्वितीय के मुख्य अभियंता से मिला। रियायती बिजली समाप्त करने, निजीकरण की तैयारी के तहत कर्मचारियों के घरों पर जबरन लगाये जा रहे स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि बिजली कर्मियों को पूर्व से मिल रही रियायती बिजली सुविधा समाप्त करने तथा बिजली व्यवस्था के निजीकरण फ्रेंचाइजीकरण की तैयारी के तहत उनके आवासों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। बताया कि 25 जनवरी 2000 को तत्कालीन मुख्यमंत्री राम प्रकाश गुप्त के साथ हुए लिखित समझौते के तहत बिजली कर्मियों को मिल रही रियायती बिजली की सुविधा पूर्ववत जारी रखने का स्पष्ट प्रावधान किया गया था। प्रतिनिधिमंडल में अंकुर पांडेय, मायाशंकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.