कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा को पब्लिक सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड दिया गया। आरोग्य दर्पण के सीईओ व आयोजन समिति के चेयरमैन राम प्रकाश वर्मा व मजिस्ट्रेट (सीडब्ल्यूसी) देवेंद्र प्रताप सिंह व रेलवे बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सैयद अली अब्बास ने उन्हें यह अवार्ड दिया। दीपक शर्मा को बहादुरीपूर्ण कार्य के लिए राष्ट्रपति पदक समेत विभिन्न अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...