पटना, फरवरी 18 -- ग्रामीण कार्य विभाग में क्षेत्रीय स्तर पर क्रियान्वित योजनाओं और क्षेत्रीय कार्यालयों के प्रशासनिक कार्यों के अनुश्रवण के लिए विभागीय स्तर पर विशिष्ट अनुश्रवण एवं मूल्यांकन कोषांग की स्थापना का निर्णय लिया गया है। अब तक क्षेत्रीय स्तर पर क्रियान्वित किए जा रहे योजनाओं एवं क्षेत्रीय कार्यालयों में हो रहे प्रशासनिक कार्यों के अनुश्रवण के लिए विभाग स्तर पर कोई विशिष्ट कोषांग नहीं था। बुधवार को विभाग की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस कोषांग के जरिए ग्रामीण अवसंरचना परियोजनाओं की गुणवत्ता, प्रगति, वित्तीय अनुशासन तथा शिकायत निवारण तंत्र को एकीकृत एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ किया जाएगा। यह कोषांग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना सहित ग्रामीण कार्य विभाग द्वार...