मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद
दुमका, मई 29 -- दुमका, प्रतिनिधि। उपराजधानी दुमका मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ त्याग और बलिदान का त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाया गया। इस मौके पर दुमका जिला के सभी मस्जिदों एवं ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामुहिक रूप से नमाज अदा की। सुबह 6 बे से ही मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचने लगे थे। मस्जिद व ईदगाहों में नमाज अदा करने पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों को मौलानाओं के द्वारा नमाज अदा कराया गया। नमाज अदा किए जाने के बाद मौके पर ही एक-दूसरे के साथ गले मिलकर लोगों ने बकरीद की बधाई दी। खासकर बकरीद को लेकर बच्चों में काफी उत्साह दिखा। नमाज अदा करने मस्जिदों व ईदगाहों में पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ छोटे-छोटे बच्चें भी शामिल थे। बच्चों ने भी एक दूसरे के साथ गले मिल बकरीद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.