उरई, मई 24 -- उरई। संवाददाता भीषण गर्मी के बीच मुख्यालय की लड़खड़ाती बिजली आपूर्ति ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पारा 44 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है और ऊपर से बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों को बेहाल कर दिया है। गर्मी में बढ़े लोड के चलते निर्बाध बिजली आपूर्ति देने में बिजली विभाग के पसीने छूट रहे हैं।बीते चार-पांच दिनों से बिजली की आवाजाही ने हालात बिगाड़ रखे हैं। रविवार को पूरे दिन बिजली की लुकाछिपी से लोग हलकान रहे। हर आधे घंटे में थोड़ी-थोड़ी देर के लिए बत्ती गुल हो जाती रही। इन्वर्टर भी जवाब दे गए और गर्मी में लोग पसीना-पसीना होते रहे। यह भी पढ़ें- आसमान से बरसी आग से झुलसे चेहरे, 43.7 डिग्री पहुंचा पारा सबसे ज्यादा परेशानी राजेंद्र नगर के लोगों को झेलनी पड़ी। यहां अघोषित कटौती ने रविवार को लोगों को खूब रुलाया। दिनभर बिजली आती-ज...