महाराजगंज, मई 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला मुख्यालय परिसर को फलदार पौधों से महकाने व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने एक अनूठी पहल की है। कलेक्ट्रेट परिसर के पास उद्योग विभाग की खाली पड़ी दो हेक्टेयर भूमि पर अब मॉडल नर्सरी विकसित की जाएगी। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश के बाद उद्यान विभाग ने इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस नर्सरी के विकसित होने से मुख्यालय की हरियाली बढ़ेगी। साथ ही साथ किसानों व बागवानों को उन्नत किस्म के पौधे भी सुलभ हो सकेंगे।
नर्सरी की जानकारी जिले में पहले से ही विजयपुर व बसुली में उद्यान विभाग की दो हाईटेक नर्सरी संचालित हैं, जहां आधुनिक तकनीक से पौधे तैयार किए जा रहे हैं। अब मुख्यालय पर बनने वाली इस तीसरी मॉडल नर्सरी को एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एमआईडीएच) के जरिए संव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.