मुख्यालय में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर प्रदर्शन
समस्तीपुर, मई 20 -- सिंघिया। डिग्री कॉलेज का प्रस्तावित संचालन स्थल कुण्डल 2 पंचायत के बसुआ गांव में न होकर प्रखंड मुख्यालय में किये जाने की मांग के समर्थन में मंगलवार को ग्रामीणों के द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालय के छात्र छात्राओं समेत अन्य लोगों ने भाग लिया। वहीं इसके समर्थन में सभी व्यापारियों ने अपने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान दिन भर बंद रखा। जबकि बच्चों ने रास्ते पर बेंच रख कर सड़कों पर यातायात को ठप कर दिया। जिसके कारण वाहनों का संचालन दोपहर दो बजे तक पूर्ण रूप से बंद रहा, सड़कें वीरान रही। जिसके कारण दरभंगा, कुशेश्वरस्थान, रोसड़ा, सहरसा, बिरौल, मधेपुरा, पूर्णिया जानेवाली सवारी गाड़ियों का संचालन ठप रहा। यह भी पढ़ें- रामाधीन कॉलेज में एबीवीपी के छात्रों का प्रदर्शन, की तालाबंदी यात्री गर्मी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.