मुख्यालय में जानलेवा साबित हो रही लोहे की पाइप लाइन
कौशाम्बी, जून 10 -- मंझनपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद मंझनपुर चौराहे से समदा जाने वाली सड़क किनारे पेयजल आपूर्ति के लिए लगी खुली पाइप लाइन दुपहिया वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। पाइप लाइन से स्लीप करने कर अब तक दर्जनभर लोग घायल हो चुके हैं। बावजूद इसके नगर पालिका प्रशासन पाइप लाइन को ढकवाने का काम नहीं कर रहा है।मंझनपुर चौराहे से समदा जाने वाली सड़क किनारे नगर पालिका द्वारा जलापूर्ति के मंझनपुर के ब्लॉक के सामने लोहे की पाइप डलवा दी गई है। सड़क की पटरी किनारे से गुजरी यह पाइप लाइन बाइक सवारों की जान पर आफत बन गई है। सड़क किनारे वाहन ले जाने व किनारे से सड़क पर चढ़ाते वक्त पाइप पर दुपहिया वाहनों के चक्के फिसल जाते हैं। इससे आये दिन हादसे हो रहे हैं। बुधवार को ताजा मामला सामने आया है। ब्लॉक के सामने स्थित पानी की दुकान में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.