फिरोजाबाद, फरवरी 2 -- एलआईआर में मैपिंग के बाद मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं के खिलाफ आने वाली झूठी आपत्तियों पर सपा नेताओं द्वारा रोष व्यक्त किया है। सोमवार को सपा नेता मुख्यालय पर पहुंचे तथा यहां पर प्रमाण के साथ में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। सपा नेताओं का कहना है कि दल विशेष के लोग प्रपत्र सात भरकर मतदाता सूची से वास्तविक मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष जर्रार अहमद राजू के निर्देशन में पहुंचे सपा नेताओं ने जिला प्रशासन को कई मतदाताओं के नाम काटने के लिए भरे गए फॉर्म सात के दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि एसआईआर में बीएलओ की जांच के बाद में मतदाता सूची में नाम आए हैं, लेकिन अब दल विशेष के लोगों के द्वारा साजिशन भ्रामक एवं असत्य प्रपत्र सात भरे हैं। सपा नेताओं ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते ह...