चंदौली, जनवरी 5 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया चंदौली मार्ग से विकास खण्ड मुख्यालय शहाबगंज, अतायस्तगंज को जोड़ने वाली प्रमुख सम्पर्क मार्ग की हालत इन दिनों अत्यंत जर्जर हो गई है। सड़क के कई हिस्सों में गहरे गड्ढे, उखड़ी हुई गिट्टियां और जगह-जगह फैली मिट्टी के कारण आवागमन करना जोखिम भरा हो गया है। स्थिति यह है कि चार पहिया वाहनों का इस मार्ग से गुजरना मुश्किल हो गया है। वहीं दो पहिया वाहन चालक और पैदल चलने वाले लोग हर दिन दुर्घटना की आशंका के बीच सफर करने को विवश हैं। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों ग्रामीणों का आना-जाना होता है लेकिन क्षतिग्रस्त सड़क ने उनके दैनिक जीवन को प्रभावित कर दिया है। ग्रामीण फंतू मिश्रा, बाबू नंदन सिंह का कहना है कि यह सम्पर्क मार्ग कई गांवों को सीधे विकास खण्ड मुख्यालय से जोड़ता है। इसी रास्ते से लोग सरकारी कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.