प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय सचिवालय हिंदी परिषद की अखिल भारतीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन नई दिल्ली में संपन्न हुआ। 20 मार्च को आयोजित इस कार्यक्रम में प्रयागराज मुख्यालय शाखा से अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता में अनूप कुमार बनर्जी और टिप्पण प्रतियोगिता में प्रवीण नेवालकर को प्रथम पुरस्कार मिला है।इनके अलावा श्रीचन्द को हिंदी सेवी पुरस्कार तथा शशि भूषण प्रसाद को शाखा सक्रियता पुरस्कार तथा इंश्योरेंस शाखा प्रयागराज को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...