मुख्यालय के पास ककोर में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे लोग
औरैया, मई 23 -- ककोर, संवाददाता। जिले के मुख्यालय ककोर के आसपास इन दिनों राहगीरों और स्थानीय लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच औरैया-दिबियापुर रोड व ककोर-फफूंद मार्ग पर लगे ज्यादातर हैंडपंप और वाटर कूलर खराब पड़े हैं। ऐसे में राहगीरों को बूंद-बूंद पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। तेज धूप और लगातार बढ़ते तापमान के चलते दोपहर में हालात और भी मुश्किल हो जाते हैं। मुख्यालय क्षेत्र होने के बावजूद यहां बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी साफ दिखाई दे रही है। ककोर फफूंद तिराहे से लेकर मुख्यालय परिसर तक कई सार्वजनिक हैंडपंप खराब पड़े हैं। जनता इंटर कॉलेज के सामने लगा नल भी लंबे समय से बंद पड़ा है, जबकि शिव मंदिर परिसर में लगा वाटर कूलर भी खराब होने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी में राहगीरों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.