भागलपुर, अप्रैल 27 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शनिवार की देर रात जिले में पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया। अपराध नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से मध्य रात्रि में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच की जा रही है। साथ ही, होटल, धर्मशाला एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी व्यापक स्तर पर तलाशी एवं सत्यापन अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारी स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर निगरानी कर रहे हैं तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- सघन वाहन जांच अभियान से अपराधियों पर नजर तेज एसएसपी ने आम नागरिकों से अपील किया है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.