उरई, अप्रैल 28 -- उरई। संवाददाता भीषण गर्मी में बिजली संकटगहराने लगा है। रविवार रात से सोमवार को बीते 20 से लगातार अंधाधुंध बिजली कटौती से लोग हलकान हैं। बत्ती गुल होने से पेयजल के लिए भी बूंद बूंद पानी को लोग तरसे। वहीं बीती रात से कोंच नाका समेत राजेंद्र नगर, शिवपुरी में बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है।इस समय गर्मी अपना विकराल रूप धारण किए हुए हैं और सोमवार को पारा चढ़कर 44 डिग्री पार कर गया। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे-वैसे बिजली संकट भी गहराने लगा है। रविवार की देर रात मुख्यालय की ही बिजली व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई। मोहल्ला राजेंद्र नगर बैंक कॉलोनी, वन विभाग के पास और राजेंद्र नगर बंबी रोड, मोहल्ला शिवपुरी की बिजली अचानक गुल हो गई। यह भी पढ़ें- प्रचंड गर्मी में बिजली संकट से उपभोक्ता बेहाल, जनजीवन प्रभावित रात में थोड़ी-थोड़ी देर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.