मुजफ्फर नगर, जुलाई 11 -- मुजफ्फरनगर श्रमिकों को फैक्ट्री में बंधक बनाकर काम कराने वाले मुख्यारोपी अंकित बालियान के बयान लेने की अनुमति तितावी पुलिस को कोर्ट से मिल गयी है। तितावी पुलिस शनिवार को फरीदाबाद की नीमका जेल में आरोपी के बयान लेने पहुंचेगी। पुलिस आरोपी का कोर्ट से अपने मुकदमे में वारंट बनवा चुकी है।तितावी थाना क्षेत्र के गांव मांडी में बिहार, उत्तराखंड, नेपाल, झारखंड, हरियाणा के श्रमिकों को बंधक बनाकर काम कराया जा रहा था। श्रमिकों को फैक्ट्री के अंदर गंभीर यातनाएं दी जाती थी। सूचना पर तितावी पुलिस व प्रशासनिक टीम ने 12 श्रमिकों दोने पत्तल की फैक्ट्री से बंधनमुक्त कराया था। यह भी पढ़ें- श्रमिकों को बंधक बनाने वाले आरोपी को कोर्ट लेकर पहुंची हरियाणा पुलिस इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर फैक्ट्री संचालक एवं मुख्यारोपी अंकित बा...