मुख्यारोपी अंकित का बी वारंट नीमका जेल में कराया गया तामिल
मुजफ्फर नगर, जुलाई 7 -- श्रमिकों को फैक्ट्री में बंधक बनाकर काम कराने वाले मुख्य आरोपी का बी वारंट सोमवार को तितावी पुलिस ने फरीदाबाद की नीमका जेल में दाखिल कर दिया है। हरियाणा पुलिस मंगलवार को मुख्य आरोपी को सुरक्षा में लाकर जनपद की कोर्ट में पेश करेगी। उसके बाद कोर्ट से तितावी पुलिस का अपने मुकदमे में वारंट बनवाएगी। तितावी थाना क्षेत्र के गांव मांडी में बिहार, उत्तराखंउ, नेपाल, झारखंड, हरियाणा के श्रमिकों को बंधक बनाकर काम कराया जा रहा था। श्रमिकों को फैक्ट्री के अंदर गंभीर यातनाएं दी जाती थी। सूचना पर तितावी पुलिस व प्रशासनिक टीम ने 12 श्रमिको दोने पत्तल की फैक्ट्री से बंधनमुक्त कराया था। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर फैक्ट्री संचालक एवं मुख्य आरोपी अंकित बालियान के पिता प्रमोद बालियान समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.