पटना, मई 16 -- राज्य की सार्वजनिक अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बिहार अग्निशमन ने 80 नये अग्निशमन वाहनों की खरीद की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार की सुबह 11 बजे इन वाहनों का लोकार्पण करेंगे। प्रमंडलीय समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी, पटना रितेश कुमार पांडेय ने बताया कि विभागीय आवश्यकता के अनुरूप इन वाहनों की खरीद हुई है। इससे अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी ही, आम जनों की सुविधाओं का भी विस्तार होगा। यह भी पढ़ें- 11 नई टाउनशिप, हर प्रखंड में मॉडल स्कूल; 30 दिन में सम्राट चौधरी सरकार के 7 बड़े फैसले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...