रांची, अगस्त 25 -- रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने सोमवार को झारखंड विधानसभा में महाधिवक्ता राजीव रंजन द्वारा लिखित पुस्तक बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देवघर ए टच ऑफ द डिवाइन (दिव्यता का स्पर्श) पुस्तक का विधिवत लोकार्पण किया। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महाधिवक्ता राजीव रंजन को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ज्ञात हो कि इस पुस्तक में बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग की ऐतिहासिकता, प्राचीनता, पौराणिकता, धार्मिक आस्था सहित सांस्कृतिक तथा वैधानिक तत्वों पर विशद चर्चा की गई है। पुस्तक के लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, महाधिवक्ता राजीव रंजन, सचिव अरवा राजकमल, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव, अपर महाधिवक्ता अच्युत केशव, राजकीय अधिवक्ता मनोज कुमार उपस्थित थे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.