सासाराम, मार्च 10 -- सासाराम, नगर संवाददाता। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपने बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत मंगलवार को रोहतास पहुंचे। वे सबसे पहले शिवसागर के गिरधरिया पहुंचे। जहां पीड़ित परिवार से मिले। इसके बाद वो पायलट बाबा धाम पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद उन्होंने प्रेस ब्रिफिंग भी की। प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार में बच्चों और बड़ों की बात छोड़िये मुख्यमंत्री ही पलायन कर के जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...