बदायूं, जून 24 -- वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में समरेर के गांव गाजीपुर में चौपाल आयोजित की गई। इसमें नदी के किनारे उगने वाली मूंज, कांस, सेंठा और इंब्राइडरी के फैंसी आइटम का सजीव कार्य देखकर 52 हस्तशिल्पियों का ऑनलाइन पंजीकरण कराया। मुक्तेश पाठक हस्तशिल्प संवर्धन अधिकारी बरेली ने महिलाओं और दस्तकारों को अपनी हाथ की कला को और निखारने को प्रेरित किया। मुख्यमंत्री हस्तशिल्प पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी। कमल शर्मा, अकरम, सलमान, अभिषेक सक्सेना मौजूद थे। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हस्तशिल्प पेंशन योजना की जानकारी दी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...