नई दिल्ली, फरवरी 10 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्यवासियों से अपील की है कि 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के बारे में विरोधी ताकतों की ओर से फैलाई जा रही अफवाहों और झूठ से बचें। एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि कुछ पंजाब विरोधी ताकतें जानबूझकर इस योजना को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं, ताकि लोगों को इससे वंचित रखा जा सके। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह योजना जनकल्याण के लिए शुरू की गई है और इसका उद्देश्य हर परिवार को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। यह भी पढ़ें- पंजाब में दलित सम्मान पर सियासी घमासान, कांग्रेस के खिलाफ AAP का प्रदर्शन 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' पंजाब को देश का पहला ऐसा राज्य बनाती है, जहां हर परिवार को प्र...