शामली, जुलाई 27 -- शामली। नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया गया। सीडीओ बृजेंद्र शुक्ल एवं समिति के नामित सदस्यों की मौजूदगी में यह प्रक्रिया संपन्न हुई। पशुपालन विभाग एवं दुग्ध विकास विभाग द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में पशुपालन निदेशालय एवं दुग्ध विकास विभाग, लखनऊ से ऑनलाइन रैंडमाइजेशन के माध्यम से जनपद के 104 आवेदकों में से 28 लाभार्थियों का चयन किया गया। चयनित लाभार्थियों में 14 महिलाएं और 14 पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा 76 आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। सीडीओ ने चयनित लाभार्थियों को बधाई देते हुए योजना का लाभ लेकर डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने...