एटा, जुलाई 28 -- पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने, स्वदेशी गोवंश संरक्षण एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने को विकास भवन सभागार में ई-लाटरी के माध्यम से मुख्यमंत्री स्वदेशी गो संवर्धन योजना में 28 लाभार्थियों का चयन किया गया है। चयन के दौरान मौजूद सीडीओ राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि योजना में जनपद के पशुपालकों को लाभान्वित किया जाएगा। सीबीओ डॉ. आरपी शर्मा ने बताया कि नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत योजना का उद्देश्य गोपालन को प्रोत्साहित कर ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि करना है। प्रदेश में स्वदेशी नस्ल की गायों के संरक्षण एवं दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना है। योजना के लिए कुल 119 पात्र आवेदकों ने आवेदन किया। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: 28 लाभार्थियों को मिलेगा गो संवर्धन योजना का लाभ, निकली लॉटरी इनमें से ई-लॉटरी के माध्यम से 14 पुरुष एवं 14 महि...