हापुड़, जून 2 -- विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ स्थित आवास, पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की आवश्यकताओं, जनहित के विषयों और चल रहे विकास कार्यों को प्रमुखता से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने मुख्यमंत्री को गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और आगामी योजनाओं से अवगत कराया। क्षेत्र में सड़क, जनसुविधाओं, बुनियादी ढांचे के विकास और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्र के समग्र विकास और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए ...