छपरा, अगस्त 22 -- फोटो 35 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को छपरा शहर की समस्याओं से संबंधित पत्र सौंपती विधायक छोटी कुमारी व बीजेपी नेता धर्मेन्द्र साह छपरा।

छोटी कुमारी की मुख्यमंत्री से मुलाकात छपरा विधानसभा की विधायक छोटी कुमारी ने शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास व जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और आवश्यक विकास कार्यों से संबंधित पत्र मुख्यमंत्री को सौंपते हुए सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया। मुलाकात के दौरान रिविलगंज और सिताबदियारा के बीच पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा घोषित पीपा पुल के शीघ्र निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी गई। विधायक ने कहा कि इस पुल के निर्माण से दोनों क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी स...