चित्रकूट, फरवरी 12 -- चित्रकूट, संवाददाता। मानिकपुर विधायक अविनाशचंद्र द्विवेदी ने लखनऊ स्थित विधान भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने पाठा के समुचित विकास के लिए मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा। क्षेत्र के समग्र विकास, जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों व लोककल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विधायक ने चर्चा की। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पाठा क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए भरोसा दिया है। उनकी मांगों को गंभीरता से लिया है। विधायक ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कलचिहा की लंबित मान्यता प्रक्रिया पूर्ण कराने, खोह-मानिकपुर मार्ग पर ऐचवारा के पास वाल्मीकि नदी में बने पुल के चौड़ीकरण, चमरौहा में बरदहा नदी पर दीर्घ सेतु, रूपौली-बरुवा संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण, राम वन गमन पथ मार्ग से सरैयां संपर्क म...