रांची, अप्रैल 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रविवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने शिष्टाचार मुलाकात की। स्वास्थ्य मंत्री ने इस भेंट को औपचारिक न बताते हुए इसे छोटे भाई द्वारा बड़े भाई से भावनात्मक और आत्मीय मुलाकात बतायी। मंत्री ने बताया कि मुलाकात के दौरान राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में चल रही योजनाओं, जनकल्याणकारी पहलों एवं भविष्य की रणनीतियों पर सार्थक चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने राज्य के समग्र विकास, स्वास्थ्य सेवाओं की सुदृढ़ता तथा आम जनता तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह केंद्रित है और किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों से प्रभावित हुए बिना विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...