गौरीगंज, मई 31 -- अमेठी। जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी एवं प्रधान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शिवराज सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर क्षेत्र के विकास कार्यों एवं पंचायत व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान विधायक सुरेश पासी ने अपने विधानसभा क्षेत्र जगदीशपुर में चल रही विकास योजनाओं, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से संबंधित विषय मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। वहीं प्रधान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शिवराज सिंह ने प्रदेश के ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने के निर्णय पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के हजारों ग्राम प्रधानों को अपने अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने का अवसर मिलेगा तथा गांवों में विकास की गति और तेज होगी। य...