मुख्यमंत्री से मिले महेशपुर विधायक
पाकुड़, अगस्त 14 -- पाकुड़िया/महेशपुर। महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान विधायक ने महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में बिजली, सड़क, पेयजल, कृषि समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं और क्षेत्र की आवश्यकताओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने आम जनता की समस्याओं के शीघ्र समाधान तथा विकास कार्यों को गति देने की दिशा में आवश्यक पहल करने का आग्रह किया। विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ क्षेत्र के विकास को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: यूसीआईएल विस्थापितों के हक के लिए मुख्यमंत्री से मिले विधायक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.