मुख्यमंत्री से मिले बड़ी मठिया के महंत
आरा, अक्टूबर 2 -- आरा। शहर के बड़ी मठिया स्थित श्री हनुमान मंदिर के महंत स्वामी अयोध्यानाथ जी महाराज ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान सनातन धर्म की परंपराओं, मूल्यों और उनके संरक्षण को लेकर चर्चा की। उन्होंने धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। स्वामी अयोध्यानाथ ने मुख्यमंत्री को स्वामी जी की तस्वीर भेंट की और आशीर्वाद दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.