गाजीपुर, जून 23 -- खानपुर। पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने मंगलवार को लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट किया। इस दौरान उन्होंने जिले के विकास, युवाओं के लिए खेल सुविधाओं के विस्तार तथा करमपुर स्थित मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम के मुद्दों पर चर्चा की। पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री को मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम परिसर में बन रह आधुनिक इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण की प्रगति की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...