मुख्यमंत्री से मिले पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा
मुजफ्फरपुर, जून 23 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने मंगलवार को पटना स्थित सीएम आवास पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुजफ्फरपुर के सर्वांगीण विकास, आधारभूत संरचना और जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। पूर्व मंत्री ने पताही हवाई अड्डा परियोजना के महत्व को रेखांकित करते हुए कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया।मुख्यमंत्री ने पताही हवाई अड्डे का जल्द शिलान्यास का आश्वासन दिया। कहा कि यह परियोजना उत्तर बिहार में निवेश, व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खोलेगी। सुरेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री का दूरदर्शी नेतृत्व मुजफ्फरपुर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। पताही एयरपोर्ट से उत्तर बिहार के आर्थिक-सामाजिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने मुजफ्फरपुर के मुद्दे मजबूती से उठाते रहने की बात कही।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.