मुख्यमंत्री से मिले तुलसीपुर विधायक
बलरामपुर, अगस्त 24 -- बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक ने प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के हित में लिए गए निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। विधायक ने विशेष रूप से सम्मानित शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों, पीआरडी जवानों समेत शिक्षा विभाग से जुड़े अन्य कर्मचारियों व विभिन्न विभागों के कर्मियों के मानदेय में वृद्धि, कैशलेस इलाज की सुविधा सहित अन्य कल्याणकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उपेक्षित कर्मचारियों के हित में सरकार की ओर से किए गए फैसलों से उन्हें बड़ी राहत मिली है। मुलाकात के दौरान विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.