गोरखपुर, मार्च 5 -- गोरखपुर। होली के अवसर पर जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संस्था द्वारा समाजहित में प्रस्तावित सेवा कार्यों से अवगत कराया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सीए सौरभ अग्रवाल, सचिव किशन अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष विभोर पोद्दार उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...