भागलपुर, अप्रैल 25 -- नवगछिया। निज संवाददाता। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने पटना में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। जानकारी देते हुए जदयू नेता प्रशांत भवेश कुमार कन्हैया ने बताया कि मुलाकात के क्रम में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सड़क और परिवहन व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन पर विशेष जोर दिया गया। विधायक ने बाढ़ एवं कटाव की गंभीर समस्या से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि गोपालपुर सहित पूरे बिहार के संतुलित और तीव्र विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री से मिले विधायक, दी शुभकामनाएं- पेज-4 पैनल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.