मुख्यमंत्री से मिले क्षेत्रीय अध्यक्ष, तैयारियों की हुई समीक्षा
गोरखपुर, सितम्बर 16 -- गोरखपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी विनोद तावड़े के आगमन और गुरुवार से शुरू हो रहे सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों के बीच क्षेत्र की टीम अध्यक्ष विनोद राय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली। इसके साथ ही विधायकों और महापौर ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर तैयारियों के बाबत जानकारी दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान को पूरी संजीदगी से आयोजित करने का निर्देश दिया है। उन्हें महीने भर चलने वाले कार्यक्रम के बाबत पूरी जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में विधायक ग्रामीण विपिन सिंह, विधायक कैम्पियरगंज फतेह बहादुर सिंह, राजेश त्रिपाठी, डॉ.विमलेश पासवान, रमेश प्रताप गुप्ता आदि प्रमुख रहे। यह भी पढ़ें- दो दिन गोरखपुर में रहेंगे भाजपा के प्रदेश प्रभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.